घनसाली में राज्यमंत्री सोना सजवाण का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह।
घनसाली/टिहरी गढ़वाल:- उत्तराखंड राज्य जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) सोना सजवाण के प्रथम बार घनसाली विधानसभा क्षेत्र पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका भव्य एवं दिव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने ढोल-दमाऊ और पुष्प-वर्षा के साथ राज्यमंत्री का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह रावत का भी जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि सोना सजवाण की नियुक्ति से क्षेत्र में जड़ी-बूटी उत्पादन और स्थानीय स्वरोजगार को नई दिशा मिलेगी।
राज्यमंत्री सोना सजवाण ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और घनसाली समेत पूरे जनपद के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।
इस भव्य स्वागत समारोह में भिलंगना ब्लॉक प्रमुख राजीव कण्डारी, नगर पंचायत घनसाली अध्यक्ष आनंद बिष्ट, नगर पंचायत चमियाला अध्यक्ष गोविन्द सिंह राणा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवाण, मण्डल अध्यक्ष कुलदीप रावत, चन्द्रमोहन नौटियाल, अनूप बिष्ट, शौकीन भण्डारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।
