प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें संस्करण को भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ सुना।
सेंदुल केमरा में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत की उपस्थिति में प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण संपन्न
घनसाली/टिहरी गढ़वाल : आज ग्राम पंचायत सेंदुल केमरा के बूथ संख्या 36 पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण अत्यंत उत्साह के साथ सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान अमित जोशी के निवास पर किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति से सीधा संवाद करने और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देने का एक सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री के विचार हमें सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने भी अपने विचार साझा किए और कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए सामाजिक मुद्दे और जनहित की बातें हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम में इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकिशोर मैठाणी , जयबीर मियां , इंदु डंगवाल जिला अध्यक्ष भाजपा महिला प्रकोष्ठ, विजय कठैत सभासद, ग्राम प्रधान अमित जोशी, वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह पोखरियाल, केदार सिंह रौतेला, विजयराम जोशी, छबिराम जोशी, रोशनलाल जोशी, हीरामणि जोशी, राजेन्द्र प्रसाद मैठाणी, राजेन्द्र सिंह चंद सहित ग्राम पंचायत के समस्त वार्ड मेंबर, स्थानीय कार्यकर्ता और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद देश की प्रगति और स्थानीय विकास के संकल्प को दोहराया।
