पहाड़ में बाघ बच्चे मार रहा और राजधानी मौन है, अगस्त्यमुनि में हुई बच्चे की हत्या के बाद धाद ने किया घंटाघर पर प्रदर्शन।
देहरादून:- उत्तराखंड हिमालय में हो रही वन्यजीव हमलों को लेकर धाद ने इन्द्रमणि बडोनी चौक, घंटाघर में प्रदर्शन किया। जिसमें 4 फरवरी 2026 अगस्त्यमुनि में एक बच्चे की हत्या के लिए नाराजगी जाहिर करते हुए सभा का आयोजन किया गया। सभा का पक्ष रखते हुए हरेला गाँव धाद के नीलेश नेगी ने बताया राज्य गठन के बाद 1100 से अधिक लोग हुए हैं वन्यजीव हिंसा के शिकार और यह दुखद सिलसिला जारी है। इसलिए धाद ने यह तय किया है कि एक नागरिक समूह के रूप में हम हर ऐसी घटना के पश्चात अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपना मांगपत्र सरकार को सौंपेंगे और सार्वजनिक प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर अनादोलनकारी मंच के प्रदीप कुकरेती, दून सिटीजन फोरम के जगमोहन मेहंदीरत्ता, वेस्ट वरियार के नवीन सदाना, शास्त्रीनगर जनकल्याण समिति से कल्पना बहुगुणा, पहाड़ी स्वाभिमान सेना से पंकज उनियाल ने भी अपना पक्ष रखा।
इस अवसर पर उत्तम सिंह रावत, गणेश उनियाल, मुकेश नारायण उनियाल, विकास खन्ना, शुभम शर्मा, सुरेश कुकरेती, जी एस रावत, फील गुड़ ट्रस्ट के कुलदीप रावत, नीना रावत, पी के डिमरी, आशा डोभाल, हिमांशु आहूजा, हर्ष मणि व्यास, कल्पना बहुगुणा, तन्मय ममगाईं, उमेश्वर रावत भी मौजूद थे
