हमारी सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपरा हमारे गौरवशाली इतिहास एवं स्वर्णिम भविष्य का मुख्य आधार : आनंद बिष्ट

उत्तराखंड घनसाली टिहरी गढ़वाल ब्रेकिंग न्यूज

हमारी सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपरा हमारे गौरवशाली इतिहास एवं स्वर्णिम भविष्य का मुख्य आधार : आनंद बिष्ट

घनसाली:- आज सरस्वती शिशु मंदिर घनसाली का परिसर आध्यात्मिक चेतना,सांस्कृतिक गरिमा एवं शिव भक्ति के आलोक से प्रकाशित हो उठा जब प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय की घनसाली शाखा के तत्वावधान में त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव अत्यंत श्रद्धा,भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए नगर पंचायत घनसाली के अध्यक्ष आनंद बिष्ट,विशिष्ट अतिथि गोविन्द प्रसाद बडोनी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष बेलीराम कंसवाल तथा अनीता एवं कृष्णा आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया‌।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आनंद बिष्ट ने सुन्दर कार्यक्रम की आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सनातन संस्कृति के वैभव को समृद्ध एवं सशक्त बनाते हैं।

अनीता ने महोत्सव का मुख्य उद्देश्य,शंकर तथा निराकार शिव के संदर्भ में मूल अतंर सहित शिव बाबा के दिव्य संदेशों को आत्मसात कर मानव जीवन को सदाचार,संतुलन एवं आत्मिक शांति की ओर अग्रसर करने की प्रक्रिया के विषय में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम संयोजक गोविन्द सिंह रावत ने अधिक से अधिक लोगों को ब्रह्मकुमारी सेंटर पर आकर दैनिक मेडिटेशन कोर्स से आत्मशांति एवं दिव्य भगवत ज्ञान प्राप्त करने की अपील की।

कार्यक्रम अध्यक्ष बेलीराम कंसवाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए लोक कल्याण के लिए भविष्य में इसी तरह के धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करते रहने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घनसाली की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गयी विभिन्न भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आनंदित एवं भाव विभोर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत करने के उपरांत निराकार शिव के प्रतीकात्मक ध्वज का ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित जनसमूह को शिव बाबा का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर विनय राणा,राजेन्द्र बिष्ट,विनोद शाह,कैलाश बडोनी,लक्ष्मण महर,चंद्रमोहन नौटियाल,पवन राणा,बॉबी प्रकाश श्रीवाल,दीपक राणा,राजेन्द्र सजवाण,प्रेमलाल त्रिकोटिया,भगवती ममगाईं,गिरीश रावत,अनूप कुमार,सौरभ रावत,पुष्पा रावत,सलोनी गुसाईं,मीना रावत,मीनाक्षी,डॉ. मनीषा,शिवानी,निकिता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन युवा कवि एवं मंच संचालक मनोज रमोला ने किया।